PTET College Predictor 2026: Apne Marks Se Konsa College Milega?
PTET Marks vs Rank | Expected Cutoff | Government College Safe Score | Counseling Strategy — सब कुछ एक जगह।
Table of Contents
- PTET College Predictor क्या है और यह कैसे काम करता है?
- PTET Marks vs Rank 2026 — Rank कैसे Calculate होती है?
- PTET Expected Cutoff 2026 — Category Wise Analysis
- PTET 400 Marks पर कौन सा College मिलेगा?
- Government College के लिए PTET Safe Score क्या है?
- PTET Arts vs Science Cutoff Difference
- Home District College Chances कैसे बढ़ाएं?
- PTET Counseling Choice Filling कैसे करें?
- PTET Seat Allotment Process Step by Step
- PTET Counseling Mistakes जो कभी मत करो
- CET Score क्या होता है और इसका Use कहाँ होता है?
- FAQ — आपके Common सवालों के जवाब
PTET College Predictor क्या है और यह कैसे काम करता है?
नमस्ते दोस्तों कैसे हों आपको बता दें की MYPTET platform बनाने के पीछे एक Simple Reason था। हर साल PTET Result आने के बाद हजारों Students मुझसे एक ही सवाल पूछते थे — "भाई मेरे इतने Marks हैं, मुझे कौन सा College मिलेगा?" उस वक्त मेरे पास कोई Data-Driven Answer नहीं था। सिर्फ Guess था। तभी मैंने MYPTET का PTET College Predictor Tool बनाया।
PTET College Predictor एक AI-Powered Tool है जो पिछले 4-5 सालों के PTET Counseling Data को Analyze करके आपको यह बताता है कि आपके Marks और Category के हिसाब से किन Colleges में Admission की Possibility ज्यादा है। यह Tool आपके District Preference, Category और Subject Stream को भी ध्यान में रखता है।
यह कोई Magic नहीं है। यह Data है। और Data हमेशा Guess से बेहतर होता है। मैंने खुद 3 साल का PTET Counseling Data Collect किया और उसके आधार पर यह Prediction Model तैयार किया।
PTET Marks vs Rank 2026 — Rank कैसे Calculate होती है?
बहुत से Students सोचते हैं कि 450 Marks मतलब अच्छी Rank। लेकिन यह सच नहीं है। PTET Rank सिर्फ आपके Marks से नहीं बल्कि उस साल के सभी Students के Marks Distribution से तय होती है। अगर किसी साल Paper Easy रहा तो Average Marks बढ़ जाते हैं और आपकी 450 Marks पर Rank पिछले साल से खराब आ सकती है।
PTET Rank एक Simple Descending Order से तय होती है। जिसके Marks सबसे ज्यादा उसकी Rank 1। Tie होने पर Senior Age वाले को बेहतर Rank मिलती है। इसलिए सिर्फ Marks देखकर खुश मत होओ। हमेशा Rank को Marks में Convert करके देखो।
PTET Marks to Rank — Approximate Table (General Category)
| PTET Marks | Expected Rank Range | College Type Chance |
|---|---|---|
| 550+ | Top 500 | RIE Ajmer / UNIRAJ |
| 500–549 | 500–2,500 | State Univ / Top Govt |
| 450–499 | 2,500–8,000 | District Govt College |
| 400–449 | 8,000–20,000 | Govt College (Own District) |
| 350–399 | 20,000–45,000 | Govt or Good Private |
| 300 से कम | 45,000+ | Private College |
सिर्फ Marks देखकर College भरना सबसे बड़ी गलती है। MYPTET के Free Rank Predictor Tool से पहले अपनी Approximate Rank जानो। फिर उसी Rank के हिसाब से College List बनाओ।
PTET Expected Cutoff 2026 — Category Wise Analysis
PTET Cutoff हर साल बदलती है। यह Exam की Difficulty, Total Applicants और Available Seats पर Depend करती है। मैंने पिछले 3-4 सालों का Data देखा है और उसके आधार पर यह Approximate Expected Cutoff तैयार की है।
एक Important बात जो बहुत कम लोग जानते हैं वो यह है कि PTET में कोई Fixed Qualifying Cutoff नहीं होती। यानी 200 Marks लाने वाले को भी Counseling में बुलाया जाता है। लेकिन अच्छे Government College पाने के लिए Competitive Score चाहिए।
PTET Expected Cutoff 2026 — Government College (Category Wise)
| Category | Safe Score (Govt College) | Top Govt College | Private College |
|---|---|---|---|
| General (UR) | 380–420+ | 470+ | 250+ |
| OBC (Non-Creamy) | 340–380+ | 430+ | 220+ |
| MBC | 320–360+ | 410+ | 200+ |
| EWS | 330–370+ | 420+ | 200+ |
| SC | 280–320+ | 370+ | 180+ |
| ST | 260–300+ | 350+ | 170+ |
ये Estimated Figures हैं। Actual Cutoff Official Counseling पर ही Confirm होती है।
PTET 400 Marks पर कौन सा College मिलेगा?
400 Marks PTET में एक Borderline Score है। यह एक ऐसा Score है जिस पर बहुत कुछ आपकी Category, District और Choice Filling Strategy पर Depend करता है। मैंने पिछले कुछ सालों का Data देखा है और यह Pattern निकला है।
General Category में 400 Marks पर आपकी Approximate Rank 15,000 से 25,000 के बीच हो सकती है। इस Range में Home District के Government Colleges में Chance अच्छा रहता है। लेकिन अगर आप Jaipur या Jodhpur जैसे बड़े शहरों के Top Government Colleges Target कर रहे हो तो 400 Marks General Category के लिए थोड़े कम पड़ सकते हैं।
PTET 400 Marks — Category Wise College Chance
400 Marks पर Reserved Categories को District Level Government College आसानी से मिल सकता है। Jaipur/Jodhpur के Colleges भी Possible हैं।
General में 400 पर अपने Home District का Government College मिल सकता है। Smart Choice Filling जरूरी है।
अगर आपके 400 Marks हैं तो घबराओ मत। मैंने 390 Marks वाले Students को भी UNIRAJ में Admission दिलते देखा है — सिर्फ Smart Counseling Strategy की वजह से। 400 Marks पर भी Government College मिल सकता है अगर Choice Filling सही हो।
PTET Government College के लिए Safe Score क्या है?
"Safe Score" एक ऐसा Marks है जिस पर आपको किसी न किसी Government College में Seat मिलने की 90%+ Guarantee रहती है। यह Score Category के हिसाब से अलग-अलग होता है।
मेरे Personal Experience और Data के हिसाब से General Category Students के लिए 420+ Score एक Comfortable Safe Score है। इससे नीचे Marks होने पर भी College मिल सकता है लेकिन वो Specific District पर Depend करेगा।
PTET Safe Score for Government College (2026 Estimate)
Note: यह Figures Approximate हैं। Exact Cutoff साल और District पर Depend करती है।
PTET Arts vs Science Cutoff Difference
यह एक बहुत Common Confusion है। PTET का Exam Pattern सभी के लिए Same है — Mental Ability, Teaching Aptitude, GK और Language। Arts और Science Stream का यहाँ कोई Direct Role नहीं है Exam में।
लेकिन College Counseling में Stream का बहुत बड़ा Role होता है। 2-Year B.Ed में आपके Teaching Subjects आपकी Graduation Stream से तय होते हैं। Science Background वाले Students के लिए Science B.Ed Seats कम होती हैं लेकिन Competition भी थोड़ा अलग होता है।
| Comparison Point | Arts Stream (BA B.Ed) | Science Stream (BSc B.Ed) |
|---|---|---|
| Total Seats | ज्यादा | कम |
| Applicants | बहुत ज्यादा | थोड़े कम |
| REET Level 2 Subjects | SST, Hindi, Sanskrit | Maths, Science |
| Job Vacancies (REET Level 2) | ज्यादा Competition | Vacancies भी अच्छी |
Maths-Science वाले Students को REET Level 2 में अच्छे Opportunities मिलते हैं क्योंकि इन Subjects के Qualified Teachers की हमेशा Demand रहती है। Arts वाले Students के लिए Competition ज्यादा है लेकिन Seats भी ज्यादा हैं। अपनी Strength के हिसाब से Subject चुनो।
Home District College Chances कैसे बढ़ाएं?
PTET Counseling में Home District Priority एक बड़ा Advantage है जिसका फायदा बहुत कम Students उठा पाते हैं। Counseling System में प्रत्येक Government College की Seats दो हिस्सों में बंटी होती हैं — District Level Seats और State Level Seats।
District Level Seats पर केवल उस District के Students का Claim होता है। इसका मतलब यह পৃথিবীতে है कि एक Average Marks वाला Student अपने Home District में उस College में Admission पा सकता है जिसके लिए दूसरे Districts के Students को बहुत Higher Marks चाहिए।
- Choice List में अपने Home District के सभी Government Colleges पहले डालें
- फिर Nearby Districts के Colleges Add करें
- Private Colleges को हमेशा List के End में रखें
- किसी भी College को Remove मत करें — जितने ज्यादा Options उतना Better
इसीलिए मैं हमेशा कहता हूं — PTET में Marks सिर्फ आधी Story है। बाकी आधी Story Counseling Strategy है। एक Smart Student 380 Marks पर भी Government College में जा सकता है जबकि एक Careless Student 450 Marks होने के बावजूद Private College में चला जाता है।
PTET Counseling Choice Filling कैसे करें?
Choice Filling पूरी Counseling का सबसे Important और Sensitive Step है। यहाँ आपको उन Colleges की Priority List बनानी होती है जहाँ आप पढ़ना चाहते हैं। System हमेशा आपकी Highest Preference पहले Check करता है।
मैंने पिछले कई सालों में Students की Choices देखी हैं। जो Students Thoughtfully Choice Filling करते हैं वो Same Marks वाले Students से बेहतर Colleges में जाते हैं।
Smart Choice Filling के Rules
-
1Rank पहले Calculate करो
College List भरने से पहले MYPTET Rank Calculator से अपनी Approximate State Rank जानो।
-
2Aspirational Choice सबसे ऊपर
जो College सबसे ज्यादा चाहते हो उसे List में पहले रखो। System सबसे पहले यही Check करता है।
-
3Home District Government Colleges
Top Choice के बाद अपने जिले के सभी Government B.Ed Colleges की List डालो।
-
4Nearby Districts के Govt Colleges
अपने जिले के बाद Nearby 3-4 Districts के Government Colleges Add करो।
-
5Private Colleges — Only at the End
Private Colleges हमेशा List के End में रखो। Government में Seat नहीं मिली तो Backup रहेगा।
-
6Maximum Options Fill करो
कभी कम Options Fill मत करो। जितने ज्यादा Colleges उतना Better Allotment Chance।
Choice Filling Window खुलने से पहले ही अपनी List Ready कर लो। MYPTET College Predictor Tool से Best Options पहले Identify करो। Window बंद होने के बाद कोई Change नहीं होगा।
PTET Seat Allotment Process Step by Step
PTET Seat Allotment एक Automated Computer-Based Process है। यह System सभी Students के Marks, Category, District और College Preferences को एक साथ Process करके Best Possible Match ढूंढता है।
-
1Online Registration + Fee Payment
5000 रुपये Counseling Fee Portal पर जमा करो। अपने नाम का ही Bank Account Use करो।
-
2Document Verification
Online Documents Upload करो। Category Certificate की Validity जरूर Check करो।
-
3Choice Filling Window
Portal पर अपनी Preferred Colleges की List Fill करो। यही सबसे Important Step है।
-
4Round 1 Allotment
Computer सभी Students के Preferences को Process करके First Round का Result Declare करता है।
-
5Allotment Accept + Fee Lock
Allotted College Accept करो और Seat Lock करो। नहीं तो Seat Cancel हो जाएगी।
-
6Physical Reporting
Allotted College में सभी Original Documents लेकर खुद जाओ। Proxy नहीं चलेगा।
PTET Counseling Mistakes जो कभी मत करो
इन Mistakes को मैंने सालों में हजारों Students के साथ होते देखा है। यह सब Avoid करने से आपका Counseling Experience बहुत बेहतर हो जाएगा।
बहुत से Students सिर्फ 5-10 Colleges Fill करते हैं। यह बड़ी गलती है। जितने ज्यादा Options उतना Better Allotment Chance।
OBC/EWS Certificate 1 साल से पुराना होने पर Invalid हो जाता है। Fresh Certificate बनवाकर आओ।
सिर्फ Marks देखकर Top College लिखना Waste है। पहले Rank Check करो फिर Realistic Choices भरो।
Allotment आने के बाद दी गई Deadline के अंदर Accept नहीं किया तो Seat Automatically Cancel हो जाती है।
College Reporting पर खुद जाना Mandatory है। किसी और को भेजने पर Admission Reject हो जाता है।
Counseling Fee Refund उसी Account में आती है जो Registration में दिया हो। दूसरे का Account मत देना।
Mool Niwas, Category Certificate जैसे Documents की Validity Counseling से कम से कम 1 हफ्ते पहले Check करो।
CET Score क्या होता है और इसका Use कहाँ होता है?
Rajasthan CET (Common Eligibility Test) और PTET दो अलग Exams हैं। CET एक Qualifying Exam है जो Rajasthan की कई Competitive Jobs जैसे Patwari, LDC, Police Constable के लिए होती है। PTET सिर्फ B.Ed Admission के लिए है।
लेकिन कई Students दोनों Exams एक साथ देते हैं। CET Score 3 साल तक Valid रहता है। CET में Normalization Formula Apply होता है जिससे Different Shifts के Students का Score Compare किया जाता है।
CET Eligibility Rajasthan 2026 — Quick Guide
| Point | CET Graduate Level | CET 12th Level |
|---|---|---|
| Eligibility | Graduation (Any Stream) | 12th Pass |
| Score Validity | 3 Years | 3 Years |
| Passing Marks | 40% (UR) / 36% (Reserved) | 40% (UR) / 36% (Reserved) |
| Use | Patwari, LDC, Sanganak Jobs | Police, Forest Guard etc. |
अगर आप B.Ed के साथ Government Job भी Target करना चाहते हो तो CET जरूर दो। CET Score 3 साल तक काम आता है और B.Ed के बाद आप REET और CET दोनों के आधार पर Jobs Apply कर सकते हो।
Free PTET AI Predictor Tool — अभी Try करो
अपने Marks और Category डालो। MYPTET का AI System आपको तुरंत बताएगा कि किन Colleges में आपके Chances सबसे ज्यादा हैं। यह 100% Free है।
FAQ — आपके Common सवालों के जवाब
PTET Rank कैसे Calculate होती है?▼
PTET 400 Marks पर Government College मिल सकता है?▼
PTET Counseling Fees Refund कब मिलती है?▼
PTET Private College Chances कैसे Improve करें?▼
PTET Counseling 2026 कब शुरू होगी?▼
Conclusion
PTET College Predictor सिर्फ एक Tool है। यह आपको एक Smart Direction देता है। Real Success तब आती है जब आप इस Direction को अपनी Intelligent Choice Filling Strategy के साथ Combine करते हो।
याद रखो: Marks + Smart Strategy = Best College। MYPTET हमेशा आपके साथ है — Free Tools, Accurate Data और Real Guidance के साथ।
Subhash — Founder, MYPTET
Rajasthan Exams Counseling Guideनमस्ते, मैं Subhash हूँ — MYPTET का संस्थापक। यह एक advanced AI-powered platform है जो राजस्थान के PTET और CET aspirants को data-driven insights, accurate predictions और smart tools के माध्यम से counseling और selection process को समझने और सही निर्णय लेने में मदद करता है।